दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी में मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकियों और स्थानीय नागरिक के मारे जाने के विरोध में मंगलवार को बंद का आह्वान किया गया था। लिहाजा इलाके में कई जगह हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले।
इस दौरान श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित वनपोह इलाके में प्रदर्शनकारियों द्वारा बॉर्डर रोड्स आर्गेनाईजेशन (बीआरओ) की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया जिसमें गाड़ी पूरी तरह जल कर खाक हो गई।
वहीं, पुलिस और सेना ने इस घटना को लेकर जांच जारी कर दी है। सेना द्वारा बुधवार को एक बयान जारी करते हुए इस घटना की निंदा की है।