पूर्वोत्तर रेलवे ने इज्जतनगर और बलिया से जम्मू और कटड़ा के लिए दो नई ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। इन ट्रेनों के शुरू होने से उत्तर प्रदेश के यात्रियों को माता वैष्णो देवी और जम्मू तक पहुंचना आसान होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से उत्तर प्रदेश के बलिया और इज्जतनगर से जम्मू के लिए दो नई ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को सौंपा गया है। इनमें एक ट्रेन इज्जतनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन तक हफ्ते में तीन दिन प्रस्तावित है।
विज्ञापन
दूसरी ट्रेन बलिया से जम्मू प्रतिदिन प्रस्तावित है। रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद ये ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों के चलने से उत्तर प्रदेश के दोनों शहराें से जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी आने जाने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। खासकर इज्जतनगर से कटड़ा के लिए चलने वाली ट्रेन न सिर्फ लोगों को माता के दरबार तक पहुंचाएगी। यहां से ये लोग श्रीनगर के लिए भी वंदे भारत ट्रेन से जा सकते हैं।