फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पिछले साल मिले थे 450 डेंगू मरीज, इस बार स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले में गत वर्ष हॉट स्पॉट रहे क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बरसात के शुरू होते ही मच्छर पनपने लगा है। पिछले साल 450 डेंगू मरीज मिले थे। इसके चलते जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। विभाग की टीमों ने शुक्रवार को पिछले साल हॉट स्पॉट रहे क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया।
विभाग के अनुसार, सांबा कस्बे के वार्ड 11,12,13, सिडको फेस एक, फेस दो, चक मंगा और इंदिरा कॉलोनी में डेंगू के अधिक मामले आए थे। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग इन्हीं क्षेत्रों में अधिक जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को डेंगू के बचाव के बारे में जागरूक कर रहा है। लोगों के घरों के बाहर जागरूकता पोस्टर चस्पा किए रहे हैं। डेंगू से बचाव संबंधी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के सुंब, सनूरा, घगवाल और जतवाल में भी गत वर्ष डेंगू के मरीज आए थे। इसलिए इन क्षेत्रों में भी विभाग की ओर से अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अभी जिले में कोई डेंगू मरीज नहीं
डेंगू से बाव के लिए जून के शुरू में ही जागरूकता शिविर लगाने शुरू कर दिए थे। विभाग व मलेरिया टीमें हॉट स्पॉट क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। जिला अस्पताल में रक्त की जांच की जा रही है। जिले में अभी कोई भी डेंगू मरीज नहीं मिला है।
डॉ. ऋचा अरोड़ा, बीएमओ, स्वास्थ्य विभाग नड़ (सांबा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें