फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजबिहाड़ा में नशा तस्करों की 66 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

Wed, 15 Oct 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। पुलिस ने बिजबिहाड़ा क्षेत्र में नशा तस्करी के आरोपी बाप-बेटे की लगभग 66 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति मंगलवार को जब्त की।
विज्ञापन

थाना बिजबिहाड़ा में दर्ज एफआईआर के तहत मोहम्मद सलीम डार उर्फ साहिब मट्टो निवासी तुलखन के खिलाफ मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में संलिप्त होने पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उसका पिता अब्दुल रशीद डार पहले से ही एफआईआर दर्ज है।
जांच में यह पाया गया कि दोनों ने अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार से भारी संपत्ति अर्जित की और अपने गांव तुलखन में एक दो मंजिला आवासीय मकान और एक-एक मंजिला व्यावसायिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया। ठोस सबूतों के आधार पर तथा कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन दोनों संपत्तियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-ई और 68-एफ के तहत जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्रवाई अनंतनाग पुलिस की नशे के खिलाफ जारी मुहिम में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अनंतनाग पुलिस ने दोहराया है कि ड्रग तस्करी और नशे से जुड़े अपराधों के प्रति जिला पुलिस की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी जारी रहेगी और समाज से इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें