फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कहासुनी में प्राॅपर्टी डीलर ने ठेकेदार पर किया हमला, नाक काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडी में हुई वारदात, तलवारों, टोकों से सीना, टांग पर हमला करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के बठिंडी क्षेत्र में बीती रात एक ठेकेदार पर प्रापर्टी डीलर ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इस दौरान तेजधार हथियारों से कई वार किए। इसमें ठेकेदार की नाक भी एक तरफ कट गई। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, हमले का कारण आपस में मामूली कहासुनी है। दोनों के कार्यालय एक ही इमारत में हैं। पुलिस ने प्राॅपर्टी डीलर समेत तीन आरोपियों की पहचान की है, जिनकी धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
घायल ठेकेदार आमिर लोन के पिता फारूक लोन का कहना है कि वे मूल रूप से राजोरी के रहने वाले हैं। पिछले 15 वर्ष से आमिर बठिंडी में रहता है। बुधवार रात 10 बजे आमिर के चालक ने फोन कर बताया कि 15 से 20 युवक आए थे, जिन्होंने आमिर पर हमला किया है। इसलिए तत्काल अस्पताल पहुंचें। ये भी बताया कि हमलावरों ने सिर्फ आमिर को ही मारा है। वे लोग तलवारें और टोके लेकर आए थे। फारूक जब अस्पताल पहुंचे तो देखा कि आमिर की दाहिनी टांग, सीना और नाक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। डाक्टर बता रहे हैं कि जख्म काफी गहरे हैं।
विज्ञापन

बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं
आमिर के पिता फारूक का कहना है कि उनके बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं है। न ही किसी से कोई लेना देना। जम्मू ऐसा तो नहीं था कि 15 से 20 लोग बेखौफ तलवारें, टोके लेकर एक निहत्थे पर हमला कर देंगे। हाल के दिनों से सुन रहे हैं कि कहीं कोई सरेआम गोलियां चला रहा है, तो कहीं कोई लूट रहा है।
विज्ञापन


धरपकड़ के लिए कई जगह छापे
बठिंडी के चौकी प्रभारी मोहिंदर सिंह ने कहा कि ठेकेदार पर हमला करने वाले कुछ लोग पहचान लिए गए हैं। इनमें एक प्राॅपर्टी डीलर है और इसके दो अन्य साथी हैं। तीनाें ने कुछ लोग बुलाए और हमला किया। दोनों एक-दूसरे को जानते भी हैं। बुधवार को ही इनके बीच आपस में कुछ मजाक चल रहा था। इसके बाद कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। हमलावरों की तलाश के लिए कई जगह छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें