गांधी नगर पुलिस ने हेरोइन (चिट्टे) के साथ प्रापर्टी डीलर को दबोच लिया है। इसके पास से लाखों रुपये की नकदी और 16 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी कमलजीत सिंह नानक नगर का रहने वाला है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर वालमिकी चौक पर नाका लगाया। यहां एक एक आई 20 कार को रोका गया। चालक से पूछताछ करने पर उसकी बातें संदिग्ध नजर आई।
पुलिस ने जब तलाशी ली तो कार से 16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई और करीब तीन लाख रुपये का कैश बरामद हुआ। पूछताछ में बताया कि वह पेशे से प्रापर्टी डीलर है और नशे की सप्लाई भी करता है। लंबे समय से इसका कारोबार करता है।