जम्म। प्रदेश भाजपा ने मंगलवार को शहीद सूबेदार मेजर नैन सिंह जम्वाल (शौर्य चक्र विजेता) को उनके शहीदी दिवस पर याद किया। वार्ड-70 स्थित सैनिक कालोनी में हुए कार्यक्रम में शहीद को श्रद्धांजलि दी गई।
प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि शहीदों के लिए इस तरह के कार्यक्रम और उनकी वीर गाथाओं को याद करना युवा पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता है। आतंकियों और उनके प्रायोजकों को हमेशा हमारे बहादुर जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमारी समृद्ध विरासत में वीर जवानों ने हमेशा मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है और हमें उन पर गर्व है। जम्मू-कश्मीर के लोग आतंकियों के नापाक मंसूबों को हराकर शांति और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहते हैं। विबोध गुप्ता ने कहा कि एक जवान राष्ट्र की सेवा में अपना समर्पण देकर राष्ट्र में शांति, सद्भाव बनाए रखने और नागरिकों के बीच भाईचारा फैलाने में मदद करता है। इस दौरान मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, उपमेयर पूर्णिमा शर्मा भी मौजूद रहीं।