फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ सचिव बने प्रो. सुमनेश

Wed, 13 Aug 2014 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय डिग्री कालेज में स्टाफ सचिव चुनाव में प्रो. सुमनेश जसरोटिया को सर्वसम्मति से पद की जिम्मेदारी के लिए चुन लिया गया। चुनाव आयुक्तों के मंडल ने चुनावी प्रक्रिया को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रो. सुमनेश ने स्टाफ सचिव की जिम्मेदारी दिए जाने पर उपस्थिति लोगों का आभार जताया। साथ ही भरोसा दिलाया कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी संजीदगी के साथ निभाएंगे। कालेज के प्रिंसिपल डा. बीएल गुप्ता ने सर्वसम्मति से चुनाव की सराहना की।

साथ ही कहा कि आधुनिक युग की चुनौतियों में शिक्षक वर्ग से अपेक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं। लिहाजा शिक्षण में योग्यता बढ़ाने और पूरी लगन के साथ सेवाएं देना प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर चुनाव आयुक्त मंडल में डा. संगीता, डा. अनीता और प्रो. पीके राव शामिल थे जबकि पूर्व स्टाफ सचिव डा. तजिंदर कौर की सेवाएं भी सराही गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें