फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूरी की जाएं दीक्षांत की तैयारियां: राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा के साथ जम्मू विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. एमपी सिंह इशर ने मुलाकात की। राज्यपाल ने जम्मू विवि में आगामी एक सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह से संबंधित तैयारियों की जानकारी इशर से हासिल की।
विज्ञापन


प्रो. इशर ने राज्यपाल को अकादमिक सत्र 2014-15 के लिए विश्वविद्यालय में जारी प्रवेश की प्रक्रिया, अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने और टीचिंग-नान टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।

इस मौके पर आगामी एक सितंबर को जम्मू विवि में होने वाले दीक्षांत समारोह से संबंधित सभी तैयारियों को पूर्व में पूरा करने की हिदायत भी वोहरा ने उप कुलपति को दी। राज्यपाल ने प्रो. इशर से आग्रह किया कि वह विश्वविद्यालय में शिक्षा और शोध का स्तर सुधारने के लिए हर क्षेत्र में जरूरी कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें