फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनकोटिया से मान मनोव्वल के बीच प्रो. भीम सिंह बने पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी में नाटकीय ढंग से घटनाक्रम आए दिन बदल रहे हैं। मामा, भतीजा और भांजा तीनों इस पार्टी की अहम कड़ी रहे हैं। नए घटनाक्रम के तहत पार्टी के संस्थापक प्रो. भीम सिंह को वर्किंग कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया।
विज्ञापन

भीम सिंह पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले बलवंत सिंह मनकोटिया के मामा भी हैं। वहीं पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह भीम सिंह के भतीजे हैं। भीम सिंह प्रदेश में विधायक से लेकर एमएलसी रह चुके हैं। हर्ष देव सिंह पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक रह चुके हैं। इसी तरह बलवंत सिंह मनकोटिया पूर्व विधायक हैं। इन तीनों का ही पैंथर्स पार्टी पर दबदबा रहा है। 2003 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में पैंथर्स पार्टी ने तीन सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की थी। पीडीपी कांग्रेस गठबंधन सरकार में पैंथर्स पार्टी के दो विधायक मंत्री बने थे। हर्ष देव सिंह शिक्षा मंत्री रहे थे। 2009 में चुनाव में हर्ष देव सिंह और बलवंत सिंह मनकोटिया फिर से विधायक बने। लेकिन 2014 में सब कुछ बदल गया और पार्टी कोई भी सीट नहीं जीत सकी। इसके बाद पार्टी में आंतरिक मतभेद नेताओं में बढ़ते चले गए। पिछले कुछ अर्से में नाटकीय बदलाव आ रहे हैं। गुपकार गठबंधन की बैठक में भीम सिंह के हिस्सा लेने पर चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। तब से लेकर मामा, भतीजे और भांजे में सब कुछ ठीक नहीं रहा।
बलवंत सिंह मनकोटिया से मान मनोव्वल की कोशिशें कामयाब न होने पर मामा प्रो. भीम सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद पर कमान संभाल ली है। पार्टी का उद्देश्य नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने का है। हालांकि, वर्तमान में नाटकीय ढंग से पार्टी में चल रही गतिविधियों से कार्यकर्ता असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें