फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक छत के नीचे मिलेंगे केसर पश्मीना और हस्तशिल्प उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- भगवती नगर यात्री निवास में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में भगवती नगर यात्री निवास में सात दिवसीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री की शुरुआत की गई है। इसमें एक ही छत के नीचे पश्मीना, केसर और हस्तशिल्प उत्पाद मिलेंगे। प्रदर्शनी 13 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के स्थानीय उत्पादों और उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए जम्मू-कश्मीर व्यापार संवर्धन संगठन ने यह पहल की है। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों, स्वयं सहायता समूहों, एमएसएमई और स्थानीय स्टार्टअप को एक बड़ा विपणन मंच और बाजार उपलब्ध कराना है। अमरनाथ यात्रा के दाैरान इस प्रदर्शनी से स्थानीय उद्यमियों को देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय जनता के सामने अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का बेहतरीन मौका मिला है। प्रदर्शनी में 13 स्टॉल लगाए गए हैं जो जम्मू-कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत की झलक पेश कर रहे हैं। तीर्थयात्री और आम लोग शुद्ध पश्मीना शॉल, ऊनी कपड़े, क्रूएल कढ़ाई वाले पारंपरिक वस्त्र, हस्तनिर्मित खिलौने, उच्च गुणवत्ता वाले सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स), केसर, शुद्ध शहद और जैविक खाद्य उत्पादों की खरीदारी कर सकते हैं। इससे न केवल मेड इन जम्मू एंड कश्मीर ब्रांड को मजबूती मिलेगी बल्कि स्थानीय कारीगरों की आजीविका को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें