फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कैंट बोर्ड ने खोला विकास का पिटारा, 2.06 करोड़ से होगा जीबी पंत अस्पताल का विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- जच्चा-बच्चा वार्ड, ब्लड बैंक, नई ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं मिलेंगी, भर्ती होंगे 30 सफाई कर्मी
विज्ञापन

- कैंट क्षेत्र में 50 लाख से होगी सड़कों की मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सतवारी स्थित कार्यालय में बुधवार को कैंटोनमेंट बोर्ड की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधारभूत ढांचे के विकास से जुड़े कई अहम फैसले किए गए। गोविंद बल्लभ (जीबी) पंत अस्पताल को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस करने के लिए 2.06 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई।
अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड, ब्लड बैंक, नई ओपीडी और अत्याधुनिक इमरजेंसी सेवाएं शुरू की जाएंगी। 30 सफाई कर्मी भर्ती होंगे। मरीजों को बेहतर जांच सुविधा के लिए डिजिटल एक्स-रे और अन्य आधुनिक लैब उपकरण भी स्थापित किए जाएंगे। अस्पताल में 36 लाख रुपये से तीन नए कमरों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। बोर्ड के सीईओ डॉ. नीतीश गुप्ता ने बताया गया कि अस्पताल के लिए 10 डॉक्टरों और उनके सहायकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इनकी नियुक्ति से विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। वार्ड-2 व 5 की गलियों के निर्माण कार्य पूरा होने और कुछ शेष कार्य शुरू करने का निर्णय किया गया। कैंट बोर्ड के नए क्वार्टर और गेस्ट हाउस का निर्माण पूरा होने की जानकारी भी साझा की गई। कैंट क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये खर्च करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों की बढ़ेगी संख्या
सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 30 नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती को भी मंजूरी दी गई। इससे यह संख्या 100 से बढ़कर 130 पहुंच जाएगी। बोर्ड के अधिकारियों का दावा है कि इससे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी तथा नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

कैंट बोर्ड को नबंर-1 बनाना लक्ष्य : खटाना
बैठक में राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना ने कहा कि जम्मू कैंटोनमेंट बोर्ड को देश का नंबर-1 बोर्ड बनाना लक्ष्य है। इसी संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है। सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कैंट क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके।
विज्ञापन

-
विकास कार्यों में तेजी लाने पर दिया जोर
कैंटोनमेंट के नामित उपाध्यक्ष भारत भूषण ने बैठक में सभी पदाधिकारियों के समक्ष बरसात को लेकर चिंता जताई। कहा कि बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गति देने की जरूरत है ताकि बरसात में लोगों को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े। बैठक में ब्रिगेडियर हरजीत सिंह, गोवा कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नीतिश गुप्ता सहित बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें