फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से ज्यादा खंभे गिरे, तार टूटने से 15 ट्रांसफार्मर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में शुक्रवार रात बारिश और आंधी से कई इलाकों में बिजली ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। 20 से ज्यादा बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। तार टूटने से 15 ट्रांसफार्मर जल गए। इससे शुक्रवार रात भर और शनिवार को आधे से ज्यादा शहर की बत्ती गुल रही। गांधी नगर अस्पताल, जीजीएम साइंस कॉलेज, तालाब तिल्लो, बिक्रम चौक, वेयर हाउस, अखनूर रोड समेत अन्य इलाकों में करीब 20 घंटे से तक बिजली-पानी की आपूर्ति बंद रही। बिजली निगम के मुलाजिम शनिवार दिन भर टूटे पेड़ों की कटाई कर क्षतिग्रस्त खंभों और तारों को ठीक करने में जुटे रहे। इसके अलावा रेशमघर कॉलोनी, पुराने शहर, न्यू प्लॉट, रूपनगर, बठिंडी, सुंजवां, नरवाल, सिद्दड़ा, कुंजवानी, गांधी नगर में ट्रांसफार्मर जले हैं। बिजली न होने से लोगों को गर्मी से बेहाल होना पड़ा। शनिवार दोपहर तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर में बिजली न होने के कारण पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। इस कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी हुई। बिजली बहाल होने के बाद जलशक्ति विभाग की मोटरें चालू होने पर टैंकों में पानी भरा जा सकता। बावजूद इसके शहर के कुछ ही इलाकों में पानी की आपूर्ति हो पाई है। बिजली निगम के एमडी गुरमीत सिंह ने कहा कि आंधी के कारण शहर में कई जगह बिजली के तार और खंभे टूटने से परेशानी आई है, जिसे बहाल कर दिया गया है।
----------
दोमाना और मढ़ में भी रही परेशानी
दोमाना। बारिश और आंधी से संग्रामपुर, बन तालाब, रायपुर, भलवाल, मिश्रीवाला, मढ़, दोमाना, पटोली, टिक्करी आदि इलाकों में भी बिजली बंद रही। वार्ड-75 के अपर संग्रामपुर में पेड़ और खंभे गिरने से बिजली के तार टूट गए। शनिवार शाम तक बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई। मढ़ और रायपुर दोमाना के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें