जम्मू। नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा ने निर्देश पर अधिकारियों ने शनिवार को सिद्दड़ा चौक, न्यू प्लॉट, अंबफला, जानीपुर में मीट-चिकन की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 40 किलो खराब मांस जब्त किया गया और विक्रेताओं को 16 हजार रुपये जुर्माना डाला। निर्देश दिए कि दुकानों में काले और लाल रंग के शीशे लगाए जाएं। लोगाें को साफ-सुथरा मांस ही बेचा जाए। इस मौके पर वैटरनरी अधिकारी डॉ. सुशील कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।