फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप के मिट्टी में दबने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव व्यासपुर प्रलाह में भूमि गत जल शक्ति विभाग की तरफ से एक हैंडपंप लगाया गया है। हैंडपंप के जमीन में दबने की आशंका से लोगों में रोष है। लोगों ने इसे फंड का गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार इस समय गांव में करीब 12 कनाल लंबे चौडे़ निर्माणाधीन एक पार्क में मिट्टी डाल कर लेबल करने का कार्य चल रहा है, जिसमें दो सप्ताह पहले भूमिगत जल शक्ति विभाग ने एक हैंडपंप लगाया। जो मिट्टी डलने के बाद जमीन में ही दब जाएगा। पंच दर्शन कुंडल, पंच संजीव कुमार, पवन कुमार, रोहित लाल, बिट्टू व तरसेम लाल आदि का कहना है कि जब हैंडपंप लगाने की प्रक्त्रिस्या शुरू की गई तो उस समय करीब पार्क के आधे हिस्से में मिट्टी डल चुकी थी और पार्क के लेबल का भी आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता था। इस पर हमने उनको पार्क के लेबल का हवाला देते हुए करीब पांच फीट और ऊंचाई बढ़ाने की मांग की थी, मगर बार-बार अपील व गुजारिश करने के बावजूद भी विभाग ने अपनी मर्जी करते हुए हैंडपंप की ऊंचाई को न बढ़ाते हुए मात्र पांच फीट तक ही सीमित रखा, जबकि पार्क को लेबल करने के लिए पांच फीट मिट्टी डाली जा रही है, जिससे यह हैंडपंप पूरा जमीन में ही दब जाएगा।
वही संबंधित विभाग के जेई अतुल शर्मा का कहना है कि शुक्त्रस्वार को ही मेकेनिकल इकाई को भेज कर पाइप से पांच फीट लंबे पाइप के टुकड़े को जोड़ कर नल की ऊंचाई को बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें