अरनिया। करीब पचास गांवों के हजारों लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रधान करने वाले उप चिकित्सा केंद्र का अपना संपर्क नंबर न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।
गुरमीत सिंह, प्यार चंद, मोहन लाल, अमित कुमार, जीवन लाल, सुरजीत सिंह व नेक राम आदि लोगों का कहना है कि कई दफा आपात स्थिति में चिकित्सा केंद्र से संपर्क करने की जरूरत पड़ती है। मगर संपर्क नंबर न होने से निराश होना पड़ता है।
हालांकि स्टाफ सहित डाक्टरों के पास खुद के मोबाइल हैं, मगर यह न तो सब की जानकारी में होते हैं, और न ही गूगल पर सर्च करने पर मिलते हैं। इसीलिए हमारी गुजारिश है कि यहां पर एक लैंड लाइन फोन जरूर लगाएं और उसे गूगल में डलवाएं ताकि हर किसी को संपर्क करने में सुविधा मिल सके। बीएमओ राकेश मांगोत्रा का कहना है कि फिलहाल सरकार ने उप चिकित्सा केंद्रों में लैंड लाइन फोन की सुविधा प्रधान नहीं की है। इसीलिए अन्य विकल्पों से ही आपात स्थिति में संपर्क करना होगा, जिसमें आप अपने मोबाइल से 108 नंबर लगा कर संपर्क कर सकते हैं।