फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के 200 टैंकर पहुंचे, अभी और जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू में पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से पेट्रोल, डीजल लेकर करीब 200 टैंकर पहुंचे। इन टैंकरों को पेट्रोल पंपों पर डायवर्ट किया गया, लेकिन मांग के मुताबिक पूर्ति में अभी किल्लत बनी हुई है। इससे पहले रेल मार्ग से आने वाले तेल को डिपो से प्रतिदिन 400-450 टैंकर लोड किए जाते थे। लेकिन सड़क मार्ग से 200 टैंकर ही सप्लाई लेकर पहुंच रहे हैं। शहर में पंपों पर किल्लत नहीं दिख रही है, लेकिन आसपास के क्षेत्रों में पंपों पर तेल मांग के मुताबिक देरी से मिल रहा है। मसलन पंप वाले तेल की मांग करते हैं, तो उन्हें निर्धारित समय से देरी पर तेल उपलब्ध हो रहा है। जिससे कई पंप घंटों तक ड्राई रहते हैं। रेल मार्ग से तेल की सप्लाई बहाल न होने तक संकट बरकरार रहेगा। शनिवार को कई टैंकरों से साउथ कश्मीर में भी सप्लाई भेजी गई। कश्मीर में अभी तेल का स्टाक उपलब्ध है। इसका कारण चीन के साथ तनातनी के बाद घाटी में पर्याप्त तेल का स्टाक का भंडारण इकट्ठा कर लिया गया था।
विज्ञापन

---------------
जम्मू में पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टाक
जम्मू। मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा ने शनिवार को खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग और आयल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संभाग में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के स्टॉक स्थिति जानी। अधिकारियों ने दावा किया कि जम्मू संभाग के किसी भी जिले में अभी पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की किल्लत नहीं हुई है। निदेशक एफसीएसएंडसीए के सहायक निदेशकों की रिपोर्ट के मुताबिक 30 से 40 दिन के लिए पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। इसी तरह एलपीजी की आपूर्ति 24 से 30 दिन की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। बताया गया कि जम्मू संभाग में कोई भी आउटलेट सूखा नहीं है। पंजाब से तेल टैंकरों से बिना किसी बाधा के पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति हो रही है। प्रशासन की ओर से इन टैंकरों को जरूरत के मुताबिक संबंधित स्थानों पर भेजा जा रहा है। दावा किया गया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन आयल और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड सहित रेलवे स्टेशन जम्मू के पास मुख्य तेल विपणन कंपनियों के डिपो के पास किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी में लिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
------------------
ईंधन की आपूर्ति को इंडियन आयल प्रतिबद्ध
विज्ञापन
जम्मू। इंडियन आयल ने प्रदेश के लिए ईंधन की उपलब्धता को पूरा करने के लिए आपूर्ति में तेजी लाई है। पंजाब में किसानों के आंदोलन से रेल मार्ग बंद होने से एक सप्ताह से रेलवे वैगनों के माध्यम से पेट्रोल और डीजल की आवाजाही प्रभावित हुई है। जम्मू-कश्मीर में पेट्रोलियम उत्पादों की मांग को पूरा करने के लिए सड़क परिवहन द्वारा जालंधर, ऊना, अंबाला और बठिंडा से सप्लाई लाई जा रही है। पंजाब में रेल मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक पेट्रोलियम उत्पादों की आवाजाही सड़क मार्ग से जारी रहेगी। बीपीसी और एचपीसी के साथ इंडियन आयल विस्तारित घंटों तक अपने आपूर्ति स्थानों का संचालन कर रहा है। इंडियन आयल के कार्यकारी निदेशक व पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के प्रभारी सुजाय चौधरी ने जनता से अपील की है कि ईंधन की कमी की घबराहट में पेट्रोलियम उत्पादों का भंडारण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें