फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय में फंसी तीन हजार वाहनों की आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डीलरों और आरटीओ कार्यालय में तालमेल की कमी के कारण लोगों को वाहनों का पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) समसय नहीं मिल पा रहे हैं। अगस्त से अब तक आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों में तीन हजार के करीब नए वाहनों की आरसी लंबित पड़ी हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 को देखते हुए परिवहन विभाग ने जिनी वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया डीलर्स एंड पर शुरू की थी। इसमें ग्राहक को 72 घंटों में आरसी देने का प्रावधान किया गया था। योजना शुरू होने के कुछ समय बाद ही आरटीओ कार्यालय और डीलर्स पर आरोप-प्रत्यारोप लगने शुरू हो गए। डीलरों का आरोप है कि आरटीओ कार्यालय का भ्रष्ट तंत्र योजना को सफल नहीं होने दे रहा है। इसके कारण आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। तमात प्रक्रिया अपनाने के बाद भी समय पर आरसी नहीं मिल रही है।
--------------
पांच कर्मी कोरोना पॉजिटिव, अब शनिवार को खुलेगा आरटीओ दफ्तर
क्षेत्रीय परिहवन कार्यालय में रैपिड एंटीजन टेस्ट में पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद एसओपी के तहत कार्यालय को शुक्रवार तक बंद रखा गया। अब कार्यालय शनिवार को खुलेगा। इस तीन दिन की अवधि में होने वाले लाइसेंस ट्रायल को स्थगित किया गया। जिन लोगों के लाइसेंस ट्रायल 16, 17 और 18 सितंबर को होने थे अब वह 19 सितंबर से आगे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें