फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी माड्यूल को पुलिस ने किया ध्वस्त, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
दोमाना में पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
जम्मू। सेना के खुफिया इनपुट पर पुलिस ने दोमाना क्षेत्र से आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त कर एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नजर हुसैन निवासी रायपुर खैरी के रूप में हुई है। चिनौर पुलिस चौकी के माध्यम से दर्ज एफआईआर में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को 14 सितंबर को इनपुट मिला था कि नजर हुसैन आतंकियों के मंसूबों को अंजाम देने का काम कर रहा है। उसने ऐसे कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया के जरिए भेजे, जिससे देश विरोधी माहौल बनाने की साजिश रची जा रही थी। इसके अलावा भी कई ऐसी गतिविधियों की सूचना थी, जिसका कनेक्शन आतंकी नेटवर्क से जुड़ा होने की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी को ट्रैक किया और फिर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर इसके नेटवर्क से जुड़े और लोगों का पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें