फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की कार्रवाई से शहर में हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजली विभाग के अवैध कनेक्शन हटाने की कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है। लगातार तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए बिजली चोरी करने वालों के 80 कनेक्शन काटे गए। शुक्रवार को सैनिक कॉलोनी, गांधी नगर, नानक नगर के साथ पुराने शहर में कार्रवाई की गई। इस दौरान लोगों ने विरोध किया, लेकिन विभागीय कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

इतना ही नहीं अवैध कनेक्शन वालों को जुर्माना भी किया जा रहा है। जुर्माना लोड के हिसाब से चुकाना पड़ेगा। मौजूदा समय में विभाग को 60 प्रतिशत लाइन लॉस हो रहा है। इसको कम करने के लिए अब अवैध कनेक्शनों को हटाया जा रहा है और डिफाल्टरों को कनेक्शन लेने के समय से लेकर अब तक जुर्माना किया जा रहा है। यह जुर्माना डिफाल्टरों को बिलों के साथ भरना होगा। अगले माह आने वाले बिलों में जुर्माना जुड़कर आएगा। एक्सईएन पीडी सिंह ने कहा कि अवैध कनेक्शन काटे जा रहे हैं। हर रोज कार्रवाई की जा रही है। तीन दिन में 225 से ज्यादा अवैध कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें