फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस पुरा अस्पताल में सप्ताह के दो दिन ही अल्ट्रासाउंड सुविधा, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। उपजिला अस्पताल में सप्ताह के दो दिन मगलवार और वीरवार को ही अल्ट्रासाउंड सुविधा होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव अबदुल्लियां के रतन लाल, रमेश चौधरी का कहना है कि सुविधा न होने से मरीजों को निजी लैबोरेटरी में अधिक पैसे देकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। मांग उठाई कि उपजिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए हर रोज सुविधा मिलनी चाहिए। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी का कहना है कि अल्ट्रासाउंड करने के लिए एक ही अस्थायी डॉक्टर होने पर सप्ताह में दो दिन ही सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के उच्चधिकारियों को डॉक्टर को स्थायी तौर पर नियुक्त करने के लिए लिखा गया है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें