फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले, सैनिटाइजेशन अभियान ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। हर रोज सैकड़ों लोग संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन नगर निगम का सैनिटाइजेशन अभियान ठंडा पड़ गया है। मोहल्लों और बाजारों में दवा का छिड़काव नहीं करवाया जा रहा है। बीते साल नगर निगम ने मार्च से लेकर जून माह तक 30 लाख रुपये सैनिटाइजेशन पर खर्च किए। अब मामलों में बढ़ोतरी हो रही है तो अभियान रुक गया है। सैनिटाइजेशन का काम दस माह से रुका पड़ा है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से स्प्रे पंप और स्प्रे मशीनें खरीदी गईं हैं, जो अब धूल फांक रही हैं। हर मोहल्ले में दो स्प्रे मशीनें वितरित होनी थीं, लेकिन कई वार्डों नहीं मिल पाईं। स्प्रे मशीनें का प्रयोग ही नहीं हो पाया है, इनके लिए 15 लाख रुपये खर्च किए थे। छिड़काव के लिए लाखों रुपये की दवाई खरीदी गई। अब हालत यह है कि शहर में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर नगर निगम की ओर से कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। रूटीन में वार्डों में सफाई की जा रही है। जम्मू विश्वविद्यालय और कैनाल रोड स्थित कॉलेज में भी सैनिटाइजेशन अभियान नहीं चलाया जा रहा। यहां पर रोजाना कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अभियान चलाने को लेकर नगर निगम के अधिकारी भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

---------
शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त है। सैनिटाइजेशन अभियान भी शुरू कर दिया जाएगा। मशीनरी का प्रयोग किया जाएगा। वार्डों को दो-दो मशीनें वितरित की गई हैं।
- हरिंद्र सिंह, सीटीओ, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें