फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र कल से, साख लगाने और कलश स्थापना के लिए पूरा दिन शुभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चैत्र नवरात्र मंगलवार 13 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। 21 अप्रैल को नवमी है। धर्म शास्त्रों के अनुसार इन नवरात्र पर कलश स्थापना, ज्योति प्रज्वलित करने और मां दुर्गा की साख लगाने का समय 13 अप्रैल को पूरा दिन शुभ है। मंगलवार सुबह 06:08 बजे से दोपहर 12:55 का समय अधिक शुभ रहेगा। चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक व्रत किए जाएंगे। नौ दिन तक चलने वाले इस महापर्व में मां भगवती के नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री देवी की पूजा की जाती है। इस व्रत में नौ दिन तक भगवती दुर्गा का पूजन, दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
विज्ञापन

-------
इस प्रकार करें मां के नौ रूपों की पूजा
13 अप्रैल- नवरात्रि प्रतिपदा- मां शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना
14 अप्रैल- नवरात्रि द्वितीया- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
15 अप्रैल- नवरात्रि तृतीया- मां चंद्रघंटा की पूजा
16 अप्रैल- नवरात्रि चतुर्थी- मां कुष्मांडा पूजा
17 अप्रैल- नवरात्रि पंचमी- मां स्कंदमाता पूजा
18 अप्रैल- नवरात्रि षष्ठी- मां कात्यायनी की पूजा
19 अप्रैल- नवरात्रि सप्तमी- मां कालरात्रि पूजा
20 अप्रैल- नवरात्रि अष्टमी- मां महागौरी
21 अप्रैल- नवरात्रि नवमी- मां सिद्धिदात्री, रामनवमी
--------
इस बार घोड़े पर सवार होकर आएगी मां दुर्गा
महंत रोहित शास्त्री के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्र मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। मां दुर्गा इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी। रविवार और सोमवार को प्रथम पूजा यानी कलश स्थापना होने पर मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। शनिवार और मंगलवार को कलश स्थापना पर माता का वाहन घोड़ा होता है। वीरवार और शुक्रवार के दिन कलश स्थापना होने पर माता डोली में बैठकर आती हैं। बुधवार के दिन कलश स्थापना पर मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आती हैं। महंत के अनुसार नवरात्र पर किसी प्रकार की तामसिक वस्तुओं शराब आदि का सेवन न करें। मां दुर्गा का पाठ करने से सुख-समृद्धि और सेहत के लिए फलदायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें