फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में नौ और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत, जीएमसी में पांच ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोरोना से पीड़ित नौ और लोगों की मौत हो गई। इसमें जीएमसी जम्मू में ही पांच लोगों ने दम तोड़ा, जिनमें दो लोग कश्मीर के निवासी हैं। जीएमसी में रोजाना औसतन 3-4 मौतें हो रही हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में प्रदेश में 369 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसमें 190 मामले जम्मू संभाग से हैं। इसी बीच विभिन्न अस्पतालों में 342 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू में अनंतनाग निवासी 75 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति और श्रीनगर निवासी 67 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ठंड और दूसरी कामकाज गतिविधियों के चलते कश्मीर से बड़ी संख्या में लोग जम्मू में रहते हैं। जीएमसी में ही चिनैनी निवासी 82 वर्षीय व्यक्ति, जुल्लाका मोहल्ला 82 वर्षीय निवासी और बिलावर (कठुआ) की 64 वर्षीय महिला की भी जीएमसी जम्मू में मौत हुई है।
जिला जम्मू में सर्वाधिक 89 नए संक्रमित मिले
जिला जम्मू में प्रदेश में सर्वाधिक 89 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिले में अब तक 318 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है और प्रदेश में यह आंकड़ा दूसरे नंबर पर है। उधमपुर में 27, राजोरी में 12, डोडा में 12, कठुआ में 24, किश्तवाड़ में पांच, सांबा में आठ, पुंछ में एक, रामबन में सात और रियासी में पांच लोग संक्रमित मिले हैं। श्रीनगर में 86 नए संक्रमित मामले मिले। इस जिले में अब तक सर्वाधिक 428 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। जम्मू कश्मीर में अब तक 114407 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें 5016 मामले सक्रिय हैं। प्रदेश में अब तक 1767 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर से ही 1136 मौतें हुई हैं। तापमान में गिरावट के साथ नए कोविड संक्रमित और मौतों के मामले आना जारी है। इसमें कई मामलों में उचित इलाज न लेने के कारण घरों से ही लोगों को अस्पतालों तक मृत लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें