लांकडाउन के दौरान इंदिरा चौक मे पुलिस की ओर से लगाए गए नाके में लोगो को रोकते हुए जवान।
जम्मू। सतवारी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानों को बंद करवाया है। साथ ही दुकान मालिकों पर एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि लाकडाउन के दौरान दुकानें खोल दी गई थी। दुकानें खोलने के लिए कोई भी सरकारी आदेश नहीं आया था। दुकानें खोलने के बाद दुकानों में भीड़ उमड़ी। इसकी शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दुकानों को तुरंत बंद करवाया। इस पर एफआईआर कर सख्त हिदायत दी गई कि बिना अनुमति के दुकानें नहीं खोली जाएगी।
पुलिस के अनुसार अधिसूचनाओं का हवाला दुकानदार दे रहे हैं। इसमें कुछ अधिसूचना झूठी है। इसको आधार मान कर दुकानें खोल दे रहे हैं। इस बारे में प्रशासन से संपर्क नहीं किया जा रहा है। भीड़ भड़ने के कारण कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। इस कारण दुकानों को बंद करवाया गया है। पुलिस ने तीर्थ सिंह नई बस्ती पर एफआईआर दर्ज की है। वह यहां पर टायर की दुकान करता है। इसके अलावा रवि कुमार निवासी रानी तालाब डिग्याना और विजय सिंह निवासी जीवन नगर सतवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार डीएम के आदेशों की अवहेलना हो रही थी। अब दुकानें बंद करवा दी गई है। दुकानें बंद करवाने के दौरान पुलिस और दुकानदारों के बीच बहस भी हुई। मगर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दुकानों को बंद करवा दिया।