फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से जम्मू-कश्मीर पहुंचे और 376 लोग, जांच के बाद भेजा घर

विज्ञापन
हिमाचल से आए बच्चे की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में फंसे जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के वापस पहुंचने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी हिमाचल के विभिन्न जिलों से बसों में भेजे गए लोगों को जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने की अनुमति मिल गई। रविवार को 376 लोग स्क्रीनिंग के बाद अपने-अपने गृह जिलों की ओर रवाना कर दिए गए। सुबह हिमाचल के विभिन्न जिलों से बसों से लखनपुर पहुंचे लोगों को पहले सैनिटाइजिंग टनल और फिर स्क्रीनिंग केंद्रों में ले जाया गया। जांच के बाद इन्हें एसआरटीसी की बसों के जरिए उनके जिलों में भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोटा में फंसे प्रदेश के 376 छात्र आज आएंगे जम्मू-कश्मीर
कोटा में फंसे प्रदेश के 376 छात्रों को वापस लाने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बसें भेज दी हैं। ये सभी बसें छात्रों को लेकर सोमवार दोपहर तक लखनपुर पहुंचेंगी। डीसी कठुआ ओम प्रकाश भगत ने पत्रकारों को जानकारी दी कि कोटा से बसें रवाना हो चुकी हैं। सोमवार को छात्र लखनपुर पहुंच जाएंगे। यहां सैनिटाइजिंग टनल और स्क्रीनिंग के बाद छात्रों को गृह जिलों को भेज दिया जाएगा। यहां सभी छात्र 14-14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन रहेंगे। प्रधान सचिव रोहित कंसल ने भी रविवार को इस जानकारी को ट्वीटर पर साझा किया था।
रावी दरिया से चोरी छिपे आ रहे 40 और लोग पकड़े
-अब तक 900 से ज्यादा लोगों को पकड़कर क्वारंटीन में भेजा जा चुका
कठुआ। पंजाब सहित अन्य राज्यों से पैदल या किसी वाहन से जम्मू-कश्मीर की ओर कूच कर रहे लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को भी 40 लोगों को रावी दरिया से चोरी छिपे दाखिल होते पकड़ा गया। इन सभी को कठुआ में क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं चोरी छिपे आ रहे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और कड़ी कर दी है। बीते एक सप्ताह में जिले में करीब नौ सौ लोगों को पकड़कर क्वारंटीन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें