फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 10 वेंटिलेटर, चलाएगा कौन!

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर और ओमिक्रॉन वेरिएंट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त सुविधाएं होने के दावे कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। लेकिन लोगों के अनुसार जमीनी स्तर पर आज भी जिला अस्पताल में कई खामियां देखने को मिल रही हैं। नगर परिषद के पार्षद संजीव पाधा, पार्षद रवि खजुरिया आदि ने बताया कि जिला अस्पताल के पास वेंटिलेटर तो उपलब्ध हैं, लेकिन इन्हें चलाने के लिए स्टाफ की कमी है। आरोप है कि वेंटिलेटर भी खास लोगों के लिए ही रखे गए हैं। बताया कि कोविड की दूसरी लहर के बीच भी वेंटिलेटर की समस्या बनी थी। अब नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर भी चिंता बनी हुई है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

---
जिला अस्पताल के पास 10 वेंटिलेटर हैं। सभी चालू हालत में हैं। नौ वेंटिलेटर आईसीयू यूनिट में स्थापित किए गए हैं और एक ऑपरेशन थिएटर में रखा गया है। चिकित्सा स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि कोरोना की तीसरी लहर में यदि जरूरत पड़ी तो स्टाफ वेंटिलेटर को चला सकें।
विज्ञापन

डॉ. विनोद शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जिला अस्पताल सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें