फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में एक साल से सरकार की तानाशाही, लोकतंत्र को कुचल रही भाजपाः प्रियंका गांधी

Thu, 06 Aug 2020 01:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज का जिक्र करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सैफुद्दीन सोज ने लोकतंत्र की प्रक्रियाओं को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। उनके साथ कैदी जैसा व्यवहार करके भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है। जम्मू-कश्मीर में एक साल से तानाशाही कायम है। इसके बाद प्रियंका ने कहा कि मैं सरकार को याद दिलाना चाहती हूं कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य है।

विज्ञापन

 


इससे पहले सैफुद्दीन सोज ने सोमवार को दावा किया था कि उन्हें अब भी घर में नजरबंद करके रखा है। अब उनके घर के गेट को अंदर से भी बंद कर दिया गया है। सोज ने कहा कि सरकार ने 30 जुलाई को उच्चतम न्यायालय को बताया था कि मुझे रिहा कर दिया गया है लेकिन मैं स्पष्ट रूप से कह चुका हूं कि सरकार ने न्यायालय और उसके बाहर गलत बयान दिये हैं। मैं उसी दिन और उसके बाद भी झूठे बयानों का खंडन कर चुका हूं लेकिन सरकार लगातार बेवजह झूठ फैला रही है। सोज ने कहा कि उनके घर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अब मुख्य द्वार को अंदर से बंद कर दिया है।

बता दें, सोज की पत्नी ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर पति को अवैध हिरासत से रिहा करने की अपील की थी। इस पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हलफनामा दायर कर कहा था कि सोज को न तो कभी हिरासत में लिया गया और न ही घर में नजरबंद रखा गया। उनके आने-जाने पर भी कोई पाबंदी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः नए जम्मू-कश्मीर का एक सालः तीन दशक से नासूर बने अलगाववादियों के घरों से भी उठने लगे विकास के स्वर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें