फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका को राजनीति में लाने की मांग उठी

Wed, 10 Dec 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एमए स्टेडियम में सोनिया की रैली में प्रियंका की भी दस्तक रही। रैलीस्थल पर प्रियंका के कटआउट लगाए गए थे। इसके सामने सेल्फी के लिए युवाओं में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिला। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद और सैफुद्दीन सोज के भी कटआउट थे।
विज्ञापन


सोनिया के कटआउट की तो भरमार थी। पूरे मैदान में कांग्रेस के झंडे लहरा रहे थे। इन सबके साथ ही देशभक्ति गीत बजाकर पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की कोशिश की गई। स्टेडियम में सोनिया के मंच के ठीक सामने प्रियंका के कटआउट लगे थे। बगल में कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने की अपील करती हुई सोनिया की होर्डिंग्स भी लगी थी।

स्टेडियम की सीढ़ियों पर लगे इन होर्डिंग्स में से प्रियंका के कटआउट के पास युवाओं की खासी भीड़ शुरू से लेकर रैली के अंत तक डटी रही। सभी सेल्फी ले रहे थे। इसके साथ ही मोबाइल कैमरे में भी फोटो लिए जा रहे थे। हवा के चलते कुछ समय के लिए यह होर्डिंग्स गिर भी गया था, लेकिन बाद में पार्टी नेताओं का जब ध्यान उस ओर गया तो उसे ठीक कराया गया।
विज्ञापन


रैलीस्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं में इस बात की भी चर्चा रही कि प्रियंका के पार्टी की कमान संभालने के बाद कांग्रेस और मजबूत होगी। खासकर युवाओं का जुड़ाव होगा। पार्टी अपनी खोई हुई स्थिति को दोबारा हासिल कर सकती है।

रैली शुरू होने और सोनिया के भाषण देने से पहले स्टेडियम में देशभक्ति गीत बजाकर लोगों में देशप्रेम का जज्बा पैदा किया जा रहा था और यह संदेश देने की कोशिश की जा रही थी कि कांग्रेस ही देशभक्त पार्टी है।

स्लेटी कलर के कश्मीरी सलवार सूट में पहुंची सोनिया की एक झलक पाने के लिए हर कोई बेताब दिखा। उनकी गाड़ी जैसे ही स्टेडियम में पहुंची लोग जोरदार नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें