फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय से अनुपस्थित पाए जाने पर एईई निलंबित

Wed, 10 Dec 2014 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में लगातार मिल रही मुलाजिमों की अनुपस्थिति की शिकायतों पर डीसी रामबन फारुक शाह बुखारी ने संज्ञान लेते हुए बुधवार को पीडीडी के एईई को निलंबित कर दिया है। इस मामले में गठित एक टीम की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने पीडीडी के दो इंजीनियरों के वेतन को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
विज्ञापन


जिलाभर के सरकारी कार्यालयों में मुजाजिमों की अनुपस्थित की लगातार शिकायत मिलने पर डीसी रामबन ने मामले की जांच के लिए एडीसी रामबन की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया था। इस टीम ने विभिन्न सरकारी दफ्तरों में जाकर एक रिपोर्ट तैयार की।

टीम को पीडीडी कार्यालय में एईई किंग कुमार और दो जूनियर इंजीनियरों काबल सिंह और पुरुषोत्तम सिंह अनुपस्थित मिले। जम्मू एंड कश्मीर शिक्षा बोर्ड के उप कार्यालय में बोर्ड के सचिव मोहन सिंह जम्वाल, सीएपीडी विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर गुलाम रसूल और डीएसओ गुलाब नबी शेख तथा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राहिला बेगम भी कार्यालय से अनुपस्थित पाया गया।
विज्ञापन


डीसीसी रामबन ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पीडीडी के एईई को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि एईई बिना अनुमति अवकाश पर चले गए थे। विभाग के दोनों जूनियर इंजीनियरों के वेतन को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। सीएपीडी के एडी, शिक्षा बोर्ड के सचिव और डीएसओ रामबन तथा चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी से अनुपस्थित रहने के कारणों पर जवाब मांगा गया है।

डीसी रामबन फारुक शाह बुखारी ने बताया कि कसबे में बिजली की असामान्य आपूर्ति और आसपास के क्षेत्रों में नियमित और अनियमित शिकायतों तथा मुलाजिमों के लगातार कार्यालयों से अनुपस्थित रहने की शिकायतों के बाद उन्होंने यह कार्रवाई की है। गौरतलब है कि अमर उजाला ने बिजली की कटौती के चलते लोगों को हो रही परेशानियों पर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें