फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: श्रीनगर जेल में बंद कैदी की हार्ट अटैक से मौत, पुलवामा का रहने वाला था मुश्ताक अहमद

Fri, 09 Dec 2022 09:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलवामा जिले के पांपोर का मूल निवासी डार पिछले 22 वर्षों से जेल में बंद था। उसे 1998 में कुछ नागरिकों की हत्या में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों ने कहा कि 2014 के बाद मृतक के तीन करीबी आतंकवाद विरोधी अभियानों में मारे गए।
विज्ञापन
श्रीनगर सेंट्रल जेल - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जेल में शुक्रवार को एक कैदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह कैदी 90 के दशक में आतंकवाद विरोधी अभियानों में सरकार समर्थक बंदूकधारी था। उसकी पहचान मुश्ताक अहमद डार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मुश्ताक पुलवामा हमले के आत्मघाती आदिल का चचेरा भाई था।

विज्ञापन

पुलवामा जिले के पांपोर का मूल निवासी डार पिछले 22 वर्षों से जेल में बंद था। उसे 1998 में कुछ नागरिकों की हत्या में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों ने कहा कि 2014 के बाद मृतक के तीन करीबी आतंकवाद विरोधी अभियानों में मारे गए।

इनमें लेथपोरा पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले का आत्मघाती हमलावर आदिल डार भी शामिल था, जो मृतक का चचेरा भाई बताया जाता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें