फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर को प्रधानमंत्री मोदी ने 44 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का दिया तोहफा

Sun, 03 Feb 2019 09:26 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Narendra Modi - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने व्यस्ततम एक दिवसीय दौरे में रियासत के तीनों क्षेत्रों जम्मू, लद्दाख और कश्मीर में विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। जम्मू में प्रधानमंत्री मोदी ने विजयपुर एम्स ग्राउंड से राज्यपाल सत्यपाल मलिक और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह व सांसद जुगल किशोर शर्मा की मौजूदगी में 1661 करोड़ की राशि से बनने वाले जम्मू एम्स की आधार शिला रखी।
विज्ञापन


एम्स में 750 बेड वाला सुपर स्पेशेलिटी अस्पताल,  मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कालेज भी होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू के नए मेडिकल कालेजों को जल्द ही ओर 500 एमबीबीएस की सीटें आवंटित होगी। इसके अलावा जम्मू के सीमांत क्षेत्र ज्योड़िया में सजवाल में चिनाब नदी पर 1640 मीटर चौड़े दोहरी लेन वाले परगवाल इंद्रीपत्तन पुल की आधार शिला रखी। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से 50 किलोमीटर की दूरी केवल तीन किलोमीटर में तय हो जाएगी। पुलि का निर्माण कार्य मार्च 2021 तक पूरा हो जाएगा।

उन्होंने किश्वाड़ में 624 मेगावाट मेगावाट पन बिजली क्षमता के किरू पन बिजली परियोजना की आधार शिला रखी। इसके अलावा 850 मेगावाट क्षमता के रटली पन बिजली परियोजना के लिए राज्य बिजली विभाग और एनएचपीसी लिमिटेड के मध्य एमओयू का आदान प्रदान हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि नए बिजली परियोजनाओं से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा जम्मू में भारतीय जनसंचार संस्थान के नॉर्थ रीजनल सेंटर कैंपस का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन


54 नए मॉडल डिग्री कॉलेजों, 11 व्यावसायिक कॉलेजों और देश में एक महिला विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी और कठुआ स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ  इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी का लोकार्पण भी किया। देविका-तवी के प्रदूषण को कम करने के प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखी। सौभाग्य योजना के तहत जम्मू और कश्मीर राज्य के सभी परिवारों के लिए शत-प्रतिशत विद्युतीकरण की घोषणा भी की।

कश्मीर में प्रधानमंत्री ने एम्स के शिलान्यास के अलावा जालंधर सांबा राजोरी, शोपिया अमरगढ़ ट्रांसमिशन लाइन राष्ट्र को समर्पित की।  इससे लद्दाख नेशनल ग्रिड से जुड़ गया है। सौभाग्य योजना, ग्रामीण बीपीओ का उद्घाटन किया। इसके अलावा गांदरबल में स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन, कश्मीरी विस्थापितों कर्मचारिायों के लिए ट्रांजिट आवास की आधार शिला, दो माडल डिग्री कालेजों की आधार शिला भी रखी। लद्दाख में प्रधानमंत्री मोदी अब तक के पहले विश्वविद्यालय की आधार शिला के अलावा लेह में कुशक बाकूला रिनपोचे एयरपोर्ट पर न्यू डोमेस्टिक टर्मिनल बिल्डिंग की आधार शिला भी रखी।
विज्ञापन

इन प्रमुख परियोजनाओं से राज्य में विकास को मिलेगी गति

-जम्मू के विजयपुर व कश्मीर के अवंतिपोरा में एम्स का शिलान्यास
-जम्मू में भारतीय जनसंचार संस्थान के नॉर्थ रीजनल सेंटर कैंपस का शिलान्यास
-रुसा के अंर्तगत विभिन्न परियोजनाओं को डिजिटल माध्यम से शुभारंभ
-जम्मू के परगवाल क्षेत्र के सजवाल में चिनाब नदी पर 1640 मीटर लंबे दो लेन वाले पुल की आधारशिला
-54 नए मॉडल डिग्री कॉलेजों, 11 व्यावसायिक कॉलेजों और महिला विश्वविद्यालय की आधारशिला
-16 मॉडल डिग्री कॉलेजों और देश के  66 उद्यमिता और करियर हब का उद्घाटन
-जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़, कुपवाड़ा और बारामूला में तीन मॉडल डिग्री कॉलेजों का शिलान्यास
-जम्मू विश्वविद्यालय में उद्यमिता और करियर हब की आधारशिला
-कठुआ स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ  इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी का लोकार्पण
-प्रवासी कश्मीरी कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट आवास की आधारशिला
-सौभाग्य योजना के तहत जम्मू और कश्मीर राज्य के सभी परिवारों के लिए शत-प्रतिशत विद्युतीकरण की घोषणा
-किश्तवाड़ में 624 मेगावाट की किरू जलविद्युत परियोजना का शिलान्यास
-जालंधर-अमरगढ़ ट्रांसमिशन लाइन राष्ट्र को समर्पित
-400 केवी जालंधर-सांबा-राजोरी-शोपियां-अमरगढ़ ट्रांसमिशन लाइन भी राष्ट्र को समर्पित
-देविका-तवी के प्रदूषण को कम करने के प्रोजेक्ट की आधारशिला
-850 मेगावाट क्षमता के रटली पन बिजली परियोजना के लिए राज्य बिजली विभाग और एनएचपीसी लिमिटेड के मध्य एमओयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें