भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर को विकास का मॉडल बनाएंगे। शनिवार को जम्मू में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे आरपी सिंह ने प्रदेश के भाजपा प्रवक्ताओं व मीडिया विभाग के पदाधिकारियों से बैठक की और भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों को लोगों के समक्ष और बेहतर तरीके से पेश करने की अपील की।