फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्लेटफार्म पर खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़े, वेंडर्स के पास नई सूची नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू रेल मंडल के सभी रेलवे स्टेशन व प्लेटफार्म पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि हुई है। एक जून से नई दरें लागू हो गई हैं, लेकिन वेंडर्स के पास अभी तक नई दर की सूची नहीं है। ऐसे में वह मनमाने रेट पर खाद्य पदार्थ बेच रहे हैं।
नए दाम के तहत 30 रुपये की चना-पूड़ी अब 40 रुपये में मिल रही है, जबकि 18 रुपये का वेज सैंडविच अब 30 रुपये में मिल रहा है। संबलपुर जाने वाली ट्रेन में सफर करने यात्री संचित सिंह ने कहा कि संशोधित रेट एक जून से लागू है, लेकिन वेंडर तो पहले से ही इतनी कीमतें ले रहे थे। अभी तक वेंडर के पास संशोधित दर की सूची भी नहीं है। वह अपने मर्जी से दाम तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर मौजूद खानपान विक्रेताओं का कहना है कि उन्हें अभी तक आधिकारिक रूप से नई रेट लिस्ट नहीं मिली है। इससे यात्रियों से बहस की नौबत आ जाती है। बता दें कि उत्तर रेलवे ने 13 साल बाद 51 खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ाए हैं। इस बार जीएसटी भी शामिल किया गया है। जम्मू, दिल्ली, अंबाला, फिरोजपुर, लखनऊ और मुरादाबाद में खाद्य पदार्थों के नए दाम प्रभावी हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू मंडल उचित सिंघल ने कहा कि सभी वेंडर्स को जल्द नई लिस्ट मुहैया करवाई जाएगी।

ये हैं नई दरें
इडली 20 रुपये
मेदू वड़ा 30 रुपये
मसाला वड़ा 30 रुपये
रवा उपमा 30 रुपये
मसाला डोसा 40 रुपये
पाव भाजी 50 रुपये
दही वड़ा 30 रुपये
ब्रेड पकोड़ा 30 रुपये
प्याज पकोड़ा 25 रुपये
पनीर पकोड़ा 40 रुपये
समोसा 2 नग 20 रुपये
कचौरी 20 रुपये
वेज सैंडविच 30 रुपये
वेज बर्गर 40 रुपये

राजमा चावल 50 रुपये
वेज फ्राइड राइस 50 रुपये
छोले भटूरे 40 रुपये
5 पूरी + 120 ग्राम चना 40 रुपये
कुलचा छोले 2 कुलचा 40 रुपये
दाल चावल 50 रुपये
छोले चावल 50 रुपये
कढ़ी चावल 50 रुपये
सादा परांठा 20 रुपये
वेज नूडल्स 50 रुपये
गुलाब जामुन 20 रुपये
जलेबी 50 ग्राम 10 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें