अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगरोटा में बन रहे बहुप्रतीक्षित खेल गांव में 15 करोड़ रुपये की लागत से यूथ हॉस्टल का भी निर्माण होेगा। इसमें खिलाड़ियों को ठहरने की सुविधा होगी। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
खेल गांव में जम्मू से 20 किमी दूर है। बड़े आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को जम्मू शहर में ठहराना पड़ता है। ऐसे में युवा सेवा और खेल विभाग अब वहां हाॅस्टल बनाने का फैसला लिया है। इसमें खिलाड़ियों के लिए आरामदायक कमरे, फिटनेस सेंटर जैसी सुविधाएं होंगी। इसके लिए 15 करोड़ रुपये का फंड मिल चुका है। भूमि भी चिह्नित है। निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। इसका सबसे ज्यादा लाभ नेशनल स्कूल गेम्स सहित बड़े आयोजन व प्रशिक्षण कैंप के दौरान खिलाड़ियों को मिलेगा।
खेल गांव के पास ही खिलाड़ियों के ठहरने की सुविधा होगी। इससे खिलाड़ियों का ट्रैवलिंग में समय बचेगा। खेल गांव 172 कनाल भूमि पर तैयार हो रहा है। इसमें खिलाड़ियों के लिए आउटडोर और इंडोर खेल सुविधाएं हैं। ये जम्मू-कश्मीर का पहला ऐसा केंद्र होगा जहां फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, मल्टीपर्पज इंडोर हॉल, ऑल वेदर स्विमिंग पूल, शूटिंग रेंज सहित अन्य खेलों की सुविधाएं मिलेंगी।
::कोट::
बजट में यूथ होस्टल बनाने की घोषणा हुई थी। एक श्रीनगर और एक जम्मू में बनना है। इसका प्रस्ताव दिया गया है। अभी मंजूरी नहीं मिली है।
-अनुराधा गुप्ता, महानिदेशक, युवा सेवा और खेल विभाग
यह काम हुए है पूरे
सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड, क्रिकेट, सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, हॉकी टर्फ,
यह काम अभी चल रहे
मल्टीपर्पज इंडोर, हॉल, शूटिंग रेंज, कबड्डी कोर्ट, साइकिलिंग ट्रैक, लॉन टेनिस कोर्ट