सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त फोर्स भी मंगवाई गई है। पहली सितंबर के नजदीक आते ही जगह-जगह पर जवानों को तैनात कर दिया जाएगा। जिस रास्ते से राष्ट्रपति गुजरेंगे, उन रास्तों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
संदिग्धों, बिना नंबर वाहनों को रोककर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। उनसे पहचान पत्र भी मांगे जा रहे हैं। लखनपुर प्रवेश द्वार से सांबा हाईवे, नरवाल, सतवारी, मांडा, बिक्रम चौक के अलावा ही सभी भी पुलिस को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, डिवीजनल कमिश्नर शांतमानु के मुताबिक जम्मू यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी ओर निगरानी की जा रही है। फिलहाल, राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाया जा रहा है।