फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: राष्ट्रपति कोविंद ने वैष्णो दरबार में लगाई हाजिरी, कटड़ा से लेकर भवन तक की सुरक्षा बेहद कड़ी

Fri, 10 Jun 2022 10:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कटड़ा

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार सुबह भवन पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वैष्णो देवी माता की पूजा की। उनके आगमन पर भवन मार्ग सहित पूरे कटड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन
वैष्णो देवी पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने पत्नीके साथ जम्मू से कटड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माता के भवन में प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष माथा टेका और देश की सुख शांति के लिए प्रार्थना की।शुक्रवार सुबह नौ बजे राष्ट्रपति जम्मू से विशेष हेलिकॉप्टर में सवार होकर कटड़ा पहुंचे।

विज्ञापन


उनका हेलिकॉप्टर बैट्री कार मार्ग स्थित पंछी हेलिपैड पर उतरा। यहां उनका स्वागत उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डिवकॉम रमेश कुमार, श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज सुलेमान चौधरी व अन्य अधिकारियों ने किया। यहां से बैटरी कार में सवार होकर राष्ट्रपति माता के भवन पहुंचे। 

कुछ देर विश्राम करने के उपरांत सुबह 10 बजे राष्ट्रपति ने माता वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर विशेष पूजा की और देश की सुख शांति की कामना की। माता के दर्शन करने के उपरांत भवन पर राष्ट्रपति को श्राइन बोर्ड ने माता की विशेष चुनरी, प्रसाद और चित्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रपति ने विजिटर बुक पर अपने अनुभव भी साझा किए। इसके बाद वे भवन से रोपवे में भैरव घाटी गए और बाबा भैरव नाथ के आगे शीश नवाया।  यात्रा पूर्ण करने के बाद राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर में जम्मू रवाना हो गए। 

सुरक्षा कारणों से रोकी गई हेलिकॉप्टर सेवा

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर भक्तों के लिए कटड़ा से सांझी छत के लिए हेलिकॉप्टर सेवा को रोका गया था। भवन से लेकर सभी मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस बीच यात्रा आम दिनों की तरह ही जारी रही। हालांकि, जितने समय तक राष्ट्रपति माता के समक्ष रहे, उतने समय तक भवन में आम यात्रियों को जाने की अनुमति नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें