जम्मू। प्रदेश और जिला स्तर के बाद अब ब्लॉक और तहसील स्तर तक ई-कार्यालय 2.0 के क्रियान्वयन शुरू करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। जिला विकास आयुक्तों को सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित बनाने को कहा गया है। जिला विकास आयुक्त 15 जून तक सभी तहसीलों और ब्लाक स्तर पर ई-कार्यालय के क्रियान्वयन के लिए सभी जरूरी तकनीकी समर्थन देंगे।
प्रदेश के सभी 20 जिलों की तहसीलों और ब्लाक स्तर पर ई-कार्यालय के लिए गत अप्रैल में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया था। सभी जिलों में नामित 20 अधिकारियों और कर्मचारियों को ई कार्यालय के लिए मास्टर प्रशिक्षक के तौर पर तैयार किया जाएगा।
ये संबंधित जिलों में ई-कार्यालय में हेल्प डेस्क के तौर पर काम करेंगे। इसके साथ प्रशासनिक विभाग/एचओडी/डीसी सुनिश्चित करेंगे कि सभी तहसील और ब्लाक स्तर के कार्यालयों में बुनियादी आईटी ढांचा और इंटरनेट कनेक्टिविटी मुहैया करवाई जाए।