फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लद्दाख हिमालयन फिल्म फेस्टिवल समय से पहले करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लद्दाख प्रशासन तैयार कर रहा प्रस्ताव
विज्ञापन

हर बार सितंबर में होता है ये फेस्टिवल, इस बार जुलाई में कराने की कवायद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लद्दाख आने वाले पर्यटकों के लिए हिमालयन फिल्म फेस्टिवल एक बड़ा आकर्षण होता है। यह फेस्टिवल सितंबर में कराया जाता रहा है, लेकिन इस बार पर्यटकों की आमद बेहद कम देखते हुए उन्हें आकर्षित करने के लिए यह फेस्टिवल समय से पहले कराने की तैयारी चल रही है। इस बार यह फेस्टिवल जुलाई में कराया जा सकता है।
जम्मू-कश्मीर में खराब हालात का असर लद्दाख के पर्यटकों पर भी पड़ा है। वहां भी पर्यटकों की संख्या में खासी गिरावट दर्ज की गई है। आम तौर पर जून-जुलाई में लद्दाख में पर्यटक खासी संख्या में पहुंचते हैं। इसका लाभ उठाने के उद्देश्य से प्रशासन इस फेस्टिवल को समय से पहले कराए जाने के पक्ष में है। इसे लेकर लेह प्रशासन और लेह ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट कौंसिल यानी एलएएचडीसी के नुमाइंदों की भी बैठक हुई है।
विज्ञापन


पहली बार 2021 में हुआ था ये फेस्टिवल
लद्दाख हिमालयन फिल्म फेस्टिवल पहली बार लेह में सन् 2021 में कराया गया था। इसमें मेन स्ट्रीम सिनेमा से लेकर डॉक्यूमेंट्री, शार्ट फिल्मों तक भारतीय सिनेमा की हर रेंज को शोकेस किया गया। इस फेस्टिवल को लद्दाख प्रशासन लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट कौंसिल यानी एलएएचडीसी, लेह के साथ मिलकर आयोजित करता है।

भारतीय सिनेमा के साथ ही लद्दाख पर फोकस
इस फेस्टिवल में सारा फोकस इंडियन सिनेमा के साथ ही लद्दाख और हिमालयी राज्यों से फिल्मों पर होता है और लद्दाख को एक शूटिंग लोकेशन के रूप में प्रमोट किया जाता है। इसका मकसद लोकल टैलेंट को पहचानकर क्षमता निर्माण के साथ ही उन्हें फिल्म मेकर्स, इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स और मार्केट के अन्य विशेषज्ञों से कनेक्ट करना है।
विज्ञापन


प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं...
हम हिमालयन फिल्म फेस्टिवल को प्रीपोन करने के लिए फंडिंग समेत कई पहलुओं को शामिल कर प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। अभी इसकी तिथि निश्चित नहीं, लेकिन कोशिश है कि पर्यटकों के नजरिए से इसे जुलाई में करा लिया जाए।
-संतोष सुखदेव, डीसी, लेह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें