श्रीनगर। कश्मीरी पंडित और व्यवसायी डॉ. संदीप मावा ने कश्मीरी पंडितों की घर वापसी के लिए पहल अलाव शुरू की है। उन्होंने बताया कि कोई भी पंडित परिवार वापस कश्मीर लौटना चाहता है, तो वह उनके सोशल मीडिया पर दिए संक्षिप्त पंजीकरण फॉर्म को भर सकता है। लौटने वाले की जानकारी से उसके आवास, नौकरी, शिक्षा और पुनर्वास के लिए सहायता की योजना बनाने में मदद करेगी। ब्यूरो