फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल जाएगी जम्मू-कश्मीर की राजधानी, दरबार मूव की तैयारियां शुरू

Sat, 04 Mar 2017 03:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
darbar move - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
दरबार मूव की परंपरा के अंतर्गत शीतकालीन राजधानी जम्मू से दरबार के रुखसत की सुगबुगाहट शुरू होने लगी है। अगले माह जम्मू में सरकार का दरबार बंद हो जाएगा। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अप्रैल में जम्मू में दरबार बंद हो जाएगा और सचिवालय सहित राजभवन, हाई कोर्ट, पुलिस मुख्यालय समेत दरबार मूव से जुड़े अन्य विभाग व आयोगों में कामकाज बंद हो जाएगा। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन राजधानी में ये सभी कार्यालय खुल जाएंगे।

अगले माह बंद होने जा रहे जम्मू में दरबार को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू होने लगी हैं। जम्मू से रिकार्ड व अन्य दरबार मूव से संबंधित सामान को लेकर एसआरटीसी के वाहनों को श्रीनगर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में जम्मू शिफ्ट हुआ था दरबार

darbar move - फोटो : FILE PHOTO
जम्मू में दरबार की रवानगी के बाद अगले छह महीने तक फिर श्रीनगर से ही सरकार का कामकाज चलेगा। पिछले साल जम्मू से दरबार श्रीनगर शिफ्ट होने के बाद आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में बिगड़े रहे हालात की वजह से सरकार का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ था। जम्मू में दरबार नवंबर में आने के बाद से सरकार का कामकाज पटरी पर लौटा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें