सांबा। अमरनाथ यात्रा को लेकर जिले में शिविरों की स्थापना कर तमाम इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। इसके लिए घगवाल नरसिंह देव मंदिर, नोनाथ आश्रम, दियानी यात्री शिविर और चीची देवी मंदिर में यात्रियों के लिए व्यवस्था की गई है।
यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन ने संबंधित विभागों निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा तीर्थ यात्रियों के लिए सुचारू और सुरक्षित अनुभव सुनिश्चित करने व यात्रा के दौरान सूचना प्रवाह और फीडबैक को मजबूत करने के लिए डिजिटल स्क्रीन, बैनर और दिशात्मक साइन बोर्ड लगाने के भी आदेश जारी किए गए हैं। संवाद