सांबा। सांबा के नानक चक इलाके में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर सोने के गहने चोरी कर लिए। बढ़ेरी पंचायत के नानकचक में रहने वाले बलदेव राज ने बताया कि वह परिवार सहित किसी काम से बाहर गए थे। लौटे तो घर के ताले टूटे थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी तोड़कर लगभग 6 तोला सोने के आभूषण चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद