फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी 20 सम्मेलन की तैयारी: डल झील के शिकारे से कश्मीर की खूबसूरती को निखारेंगे 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष

Thu, 22 Dec 2022 11:30 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू कश्मीर में वैश्विक स्तर की पर्यटन क्षमताओं का दीदार करवाने के लिए उन्हें गुलमर्ग की सैर भी करवाई जा सकती है। जम्मू कश्मीर के व्यंजनों का स्वाद और समृद्ध संस्कृति की झलक भी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
Srinagar Dal Lake - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए जम्मू कश्मीर में जोरशोर से तैयारी चल रही है। अगले साल होने वाले शिखर सम्मेलन में जम्मू कश्मीर की खूबसूरती का करीब से राष्ट्राध्यक्षों को अहसास करवाने के लिए पर्यटन स्थलों की निशानदेही का काम केंद्र व प्रदेश सरकार कर रही है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू कश्मीर को जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी मिलना तय है। ऐसे में विश्व प्रसिद्ध डल झील में शिकारे से राष्ट्राध्यक्षों को कश्मीर की मनोरम खूबसूरती का अहसास दिलाया जाएगा। यहीं नहीं जम्मू कश्मीर में वैश्विक स्तर की पर्यटन क्षमताओं का दीदार करवाने के लिए उन्हें गुलमर्ग की सैर भी करवाई जा सकती है।

वहीं जम्मू कश्मीर के व्यंजनों का स्वाद और समृद्ध संस्कृति की झलक भी दिखाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा कह चुके हैं कि जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए जम्मू कश्मीर पूरी तरह से तैयार है। जी-20 शिखर सम्मेलन में एक भारत श्रेष्ठ भारत की तस्वीर दिखाने का भी सबसे अच्छा अवसर है।
विज्ञापन


जी-20 समूह में शामिल देशों में अमेरिका, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, यूरोपियन यूनियन, कनाडा, चीन, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं। 

जम्मू-कश्मीर में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अभी तिथि निर्धारित नहीं है। जहां तक तैयारी का सवाल है तो पर्यटन स्थल अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार है। सरकार की तरफ से जैसे दिशा निर्देश जारी होंगे पर्यटन विभाग वैसी ही तैयारी करेगा। -सरमद हफीज, आयुक्त सचिव पर्यटन विभाग जम्मू कश्मीर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें