फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस पुरा के होली क्रास कैथोलिक चर्च पर गुड फ्राइडे पर प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गुड फ्राइडे के मौके पर ईसाई समुदाय की ओर होली क्रॉस कैथोलिक चर्च पर कार्यक्रम आयोजन फादर जोशी मैथ्यू की अध्यक्षता में किया गया। प्रभु यीशु ने शिष्यों के पैर धोते हुए कहा था कि जिस तरह मैंने प्रभु और गुरु होकर तुम्हारे पैर धोए हैं, उसी तरह तुम समाज सेवा करो। इसी परिपाटी को निभाते हुए 12 शिष्यों के रूप में 12 भक्तजनों के पांव धोए गए।
विज्ञापन

ईसाई कल्याण संघ के प्रयास और भक्तजनों के सहयोग से प्रभु यीशु के सहे गए कष्टों से संबंधित मुसीबत नामक गीत और प्रार्थना का आयोजन किया गया। फादर जौशी मैथ्यू ने बताया कि यीशु को सूली पर चढ़ाने का दिन सबको यह एहसास दिलाता है कि प्रभु ने अपने प्राणों का बलिदान देकर सबको पापों से मुक्ति दिलाई थी। उन्होंने बताया कि रविवार को इस्टर मनाया जाऐगा। इस दिन यीशु ने दोबारा धरती पर जन्म लिया था। उन्होंने बताया कि महामारी के चलते कस्बे के बाजार में इस वार शांति जलूस नहीं निकाला गया। सरकार की ओर से जारी एसओपी के चलते होलीक्रांस चर्च परिसर में ही सादगी के साथ गुड फ्राइडे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फादर एक्सवीर खजूर, नजीर मट्टु, सागर आनंद गिल, रफीक मसीह, रोविन गिल, पाल गिल मौजूद रहे।
पुंछ में निकाला जुलूस यीशु मसीह को किया याद
पुंछ। नगर में ईसाई समुदाय की तरफ से गुड फ्राइडे के मौके पर जुलूस निकाला। इसमें सैकड़ों की संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों, महिलाओं, बच्चों और युवाओं के साथ ही नगर के अन्य समुदायों के कई लोगों ने भी भाग लिया। नगर के मोहल्ला डूंगस स्थित क्राइस्ट स्कूल से शाम साढ़े तीन बजे पादरी जार्ज और पैरिश काउंसिल के पूर्व प्रधान नन्ना गिल की अगुवाई में जुलूस निकाला गया। इसमें सबसे आगे क्रास के साथ सलीब पर यीशु मसीह और उन पर कोड़े बरसाते घुड़सवारों की झांकी चल रही थी। इसके बीच समुदाय के लोग यीशु मसीह का गुणगान करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर कोरोना से बचाव के लिए जारी सभी निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा था। सभी लोगों ने मास्क पहन रखे थे और सामाजिक दूरी बनाए चल रहे थे। क्राइस्ट स्कूल से शुरू हुआ जुलूस नगर के विभिन्न क्षेत्रों से डूंगस, नाखां वाले चौराहे, लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर से, परेड पार्क से होता हुआ देर शाम मोहल्ला कामसर स्थित संत इगनीशियस चर्च पहुंचा। जहां प्रार्थना के बाद इसका समापन हुआ। जार्ज फादर, मुनी लाल, रमेश कुमार, शाम लाल बट्टी, अरविंद कुमार, आसिफ गिल और नन्ना गिल ने लोगों को यीशु मसीह के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यीशु ने मानवता के लिए और मजलूमों के लिए आज ही अपना बलिदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें