विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया का तीन दिवसीय जम्मू दौरा शुक्रवार तीन नवंबर से शुरू होगा। जम्मू में तोगड़िया चार नवंबर को हिंदू हेल्प लाइन की राष्ट्रीय स्तरीय अखिल भारतीय बैठक में हिस्सा लेने के अलावा पांच नवंबर को इंडिया हेल्थ लाइन का शुभारंभ करेंगे। विहिप पार्टी मुख्यालय में वीरवार को पत्रकार वार्ता में केंद्रीय कमेटी के सदस्य प्रदीप गौर ने कहा कि तीन नवंबर को दोपहर साढ़े बारह बजे तोगड़िया अन्य पदाधिकारियों के साथ जम्मू एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और रैली की शक्ल में उन्हें रेलवे स्टेशन के करीब कालिका धाम ले जाया जाएगा।
चार नवंबर को जम्मू के केके रिजार्ट में हिंदू हेल्प लाइन की अखिल भारतीय बैठक होगी। पांच नवंबर को जेके प्लाजा में तोगड़ियां जम्मू-कश्मीर में इंडिया हेल्थ लाइन का विधिवत उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि हिंदू हेल्प लाइन की स्थापना सात साल पहले पुणे में डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के मार्ग दर्शन में हुई थी। हिंदू हेल्प लाइन का मुख्य उद्देश्य हिंदू तीर्थ यात्रियों को आपातकाल में मदद करने हेतु की गई। आगे चलकर हिंदू हेल्प लाइन ने देश भर में पर्यटन, व्यवसाय, चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी हिंदु बंधुओं को आपात स्थिति में मदद करने का कार्य कर रही है।
विश्व हिंदू परिषद जो बात कहती हैं कि हिंदू बंधुत्व इसका यह प्रायोगिक रूप है। हिंदू हेल्प लाइन ने चिकित्सा के क्षेत्र का विस्तार करते हुए चार साल पहले इंडिया हेल्थ लाइन आरंभ की है जो देश के कई प्रांतों में सफलतापूर्वक चल रही है। साथ ही कानून के क्षेत्र में मदद के लिए हिंदू एडवोकेट फोरम भी आरंभ किया है। इस अवसर पर दीपक, सुरेश चंद्र, अजय मन्हास, अपार शर्मा आदि मौजूद रहे