फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीडीसी पलौड़ा में प्राणायाम सत्र आयोजित

Sat, 31 May 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रीवाला। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पलौड़ा ने योग अभ्यासों के माध्यम से स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के लिए एक महीने तक चलने वाली गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में परिसर में प्राणायाम सत्र का आयोजन किया। यह कार्यक्रम एनसीसी की आठ जेएंडके गर्ल्स बटालियन की समन्वयक प्रोफेसर कुशा शर्मा की पहल पर आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

इस सत्र में संगीत विभाग की प्रमुख प्रोफेसर चिन्मेई शर्मा मुख्य संसाधन व्यक्ति थीं। उन्होंने प्राणायाम के महत्व बताया, जिसमें उन्होंने भ्र्रामरी, चंद्रभेदी और अनुलोम-विलोम जैसी विभिन्न तकनीकों के बारे में बताया।
नियंत्रित श्वास के समग्र लाभों बताते हुए एकाग्रता में सुधार करने के लिए योग तकनीक का जीवंत प्रदर्शन सत्र का मुख्य आकर्षण था। प्रिंसिपल ने छात्रों को प्रतिदिन प्राणायाम जैसी योग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

इस दौरान जोगिंदर कुमार, राब्या मीर, शिवानी शर्मा, विजय कुमारी, नेहा भगत, उषा रानी, पीटीआई विक्रम सिंह जमवाल, डॉ. सिकंदर एस. खान, तनु और प्रोफेसर शगुन आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें