नौशेरा। भारी गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए शुक्रवार को छठी पातशाही नौशेरा के बाहर छबील लगाई गई।
मौके पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति को मीठा जल पिलाकर प्यास बुझाई गई। आसपास के क्षेत्र में भारी गर्मी के प्रकोप को देखते हुए यह आयोजन किया।
इस दौरान सुबह से दोपहर तक सैकड़ों लोगों को शरबत पिलाया गया। संवाद