घगवाल। जतबाल कस्बे में शराब ठेका आवंटित होने के बाद से विरोध जारी है। क्षेत्र में शराब ठेका खोले जाने के निर्णय के खिलाफ लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वीरवार को लोगोें ने हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। जिससे करीब डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
कस्बा जतबाल में शराब की दुकान खोले जाने के निर्णय के खिलाफ स्थानीय लोगों ने वीरवार को धरना दिया। प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों के अनुसार सरकार युवाओं को रोजगार तो दे नहीं सकी है, अब नशे के गर्त में धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। जिस का वह लोग कड़ा विरोध करते हैं। उन्होंने जम्मु-कश्मीर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं उन्होंने प्रशासन को चेतावनी भी दी की यदि जतबाल क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया गया तो क्षेत्र के लोग जन अंदोलन शुरू कर देंगे। इस अवसर पर सरपंच अजीत शर्मा, पंच नेहरू लाल, गणेश शर्मा, नायब सरपंच किशोर शर्मा, पंच आरती शर्मा, रेणु बाला, नरेश कुमार, सुरिंदर कुमार, आशा रानी, उषा रानी, पंच डिंपल शर्मा, शाम लाल, प्रिया शर्मा व महिलाएं भी रहीं।