फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन का घेराव 18 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी 18 अप्रैल को राजभवन का घेराव करेंगे। लंबित मांगे पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने ये फैसला लिया है। शुक्रवार पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के सदस्यों ने प्रेस वार्ता की। जिसमें फ्रंट के सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि हम एसआरओ 64 के तहत नियमितीकरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

अपनी मांग के समर्थन में डॉ. जेतेंद्र सिंह और रवींद्र रैना के घर का घेराव किया। इसके बाद उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के साथ बैठक की। जिसमें आश्वासन मिला था की मुख्य मांगे जल्द पूरी होगी, लेकिन हमारी मांगों को फिर से अनदेखा किया गया। अब फैसला लिया है कि हम 18 अप्रैल को राजभवन का घेराव करेंगे। इसमें संभाग के सभी कर्मचारी पीएचई कार्यालय में एकत्र होंगे, जहां से हम अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें